7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कामासूत्र 3D एक्ट्रेस सायरा खान की मौत को लेकर नया खुलासा, इस कारण आखिरी समय में बदली-बदली नजर आ रही थी एक्ट्रेस

हाल में Rupesh Paul ने इससे पहले यह बताया था कि कामसूत्र 3D से शर्लिन को र‍िप्लेस करने के बाद काफी विवाद हुआ जिसके चलते सायरा जिस पहचान की हकदार थीं वो ना पा सकीं।

2 min read
Google source verification
kamasutra-3d-actress-saira-khan-death-director-said-she-underwent-many

kamasutra-3d-actress-saira-khan-death-director-said-she-underwent-many

हाल में एक्ट्रेस Saira Khan की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। एक्ट्रेस को आज भी इंडस्ट्री में फिल्म kamasutra 3D के लिए याद किया जाता है। अब इस फिल्म के निर्देशक Rupesh Paul ने एक्ट्रेस की मौत से जुड़े कई खुलासे किए हैं। Rupesh ने कहा, 'मुझे लगता है कि सायरा ने कुछ एक बार कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया था।'

Rupesh Paul ने कहा, 'पहले की तुलना में एक्ट्रेस हाल में कुछ अलग दिखने लगी थी। यहां तक कि मैंने उन्हें बताया कि मैं क्या महसूस कर रहा हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं यह विश्वास ही नहीं कर पार रहा था कि यह Saira है। उन्होंने अपना काफी वजन घटाया था और वह बेहद अलग नजर आ रही थी। Saira Khan ने मुझे अपनी कुछ तस्वीरें भेजी थी मुझे ऐसा अहसास होने लगा कि उन्होंने खुद किसी चीज का प्रयोग किया है।'

बता दें हाल में Rupesh Paul ने इससे पहले यह बताया था कि कामसूत्र 3D से शर्लिन को र‍िप्लेस करने के बाद काफी विवाद हुआ जिसके चलते सायरा जिस पहचान की हकदार थीं वो ना पा सकीं। शर्लिन की जगह लेने के बाद सायरा ने बहुत ही मुश्किलों का सामना किया सायरा के लिए ये किरदार बेहद ही चुनौतीपूर्ण था। वो एक मुस्लिम परिवार से थीं, जो बहुत ज्यादा रूढ़ीवादी परिवार था।