7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना, आदित्य पंचोली के बीच छिड़ी कानूनी लड़ाई

आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत के बाद रंगोली पर भी मानहानि का केस कर दिया है....

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Sep 30, 2017

Kangana_Ranaut

Kangana_Ranaut

कंगना रनौत और आदित्य पंचोली के बीच चल रही कानूनी लड़ाई छिड़ गई है। कंगना के बयान से नाराज आदित्य ने पहले कंगना को मानहानि का नोटिस भेजा था। अब उन्होंने कंगना की बहन रंगोली को भी मानहानि का नोटिस भेज दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार आदित्य का कहना है कि 'कंगना की बहन रंगोली ने अपने ट्वीट्स में मेरी पत्नी, बेटी और बेटे के खिलाफ आपत्त‍िजनक बातें लिखी हैं। इसलिए मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहा हूं।' इससे पहले कंगना को नोटिस भेजते के बाद आदित्य ने कहा था कि 'मैंने कंगना को लीगल नोटिस भेजा है। यह कानूनी प्रक्र‍िया है। यदि कंगना मुझ पर लगाए आरोपों को साबित कर पाती हैं तो मैं जेल जाऊंगा।'

आपको बता दे कि कंगना ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि आदित्य पंचोली उन्हें मारते थे, और अक्सर उन्हें परेशान करते थे। इस बारे में उन्होंने आदित्य की पत्नी जरीना वहाब को भी बताई थी। मगर उन्होंने भी उनकी मदद करने से मना कर दिया था। बता दें कि आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत को मानहानि का नोटिस भेजा था, जिसका जवाब अभिनेत्री के वकील रिजवान सिद्दीकी ने दिया। फिल्म 'सिमरन' की अभिनेत्री ने अभिनेता के साथ अपने रिश्तों और जिस शारीरिक व मानसिक पीड़ा से वह गुजरी है, उसका खुलासा किया था। सिद्दीकी ने 26 सितंबर को यह नोटिस प्राप्त किया और शनिवार को इसका जवाब भेजा।

सिद्दीकी ने अपने बयान में कहा, 'आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के वकील की तरफ से मिले मानहानि के नोटिस का उचित जवाब दिया गया है। मेरी मुवक्किल जो अपराध की शिकार रही हैं, उन्होंने पहले से ही साल 2007 से विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेबाकी से अपनी निजी जिंदगी के बारे में बोला है।' उन्होंने कहा कि देश के कानून के अलावा किसी पीड़ित महिला को मानहानि का दावा करने की धमकी देकर उसे चुप कराने का कोई अतिरिक्त लाभ किसी पुरुष को नहीं मिला है।