12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना को लेकर सोनम ने कही ये बड़ी बात, क्या दोनों एक्ट्रेसेस में छिड़ चुका है कोल्ड वार?

जब अनीता श्रॉफ ने सोनम से ट्रबलमेकर को लेकर उनकी राय पूछी तो अभिनेत्री ने बिना देर किए हुए सीधा कंगना रनौत का जिक्र छेड़ दिया।
2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Sep 15, 2018

kangana ranaut and sonam kapoor cat fight anaita shroff chat show

kangana ranaut and sonam kapoor cat fight anaita shroff chat show

बॅालीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल में कंगना रनौत को लेकर एक ऐसी बात कही है जिससे एक्ट्रेसेस के बीच कोल्ड वार होना निश्चित है। सोनम हाल ही में अनीता श्रॉफ के चैट शो 'फीट अप विद द स्टार्स' का हिस्सा बनी। उस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं से पर्दा हटाया। सोनम ने अपने और आनंद के रिलेशन को लेकर बातें की, साथ ही उन्होंने बेस्ट फ्रेंड जैकलीन फर्नांडिस को लेकर भी कई राज खोले।

जब अनीता श्रॉफ ने सोनम से ट्रबलमेकर को लेकर उनकी राय पूछी तो अभिनेत्री ने बिना देर किए हुए सीधा कंगना रनौत का जिक्र छेड़ दिया। सोनम कपूर ने कहा, 'कंगना रनौत इस काम में माहिर हैं। वह कांच की छत को तोड़ना चाहती है और ऐसा करने के लिए आपका उपद्रवी होना जरूरी है। केवल उपद्रवी ही नहीं बल्कि कोई ऐसा जो बर्तन में भी हलचल पैदा कर दे। वह इस काम को सबसे शानदार ढंग से करती हैं।'

ये भी पढ़ें: बिग बॅास 12' की कंटेस्टेंट लिस्ट आई सामने! इन मशहूर सितारों का होगा आमना-सामना

खैर, अब इस बात पर कंगना क्या कहती हैं ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। गौरतलब है कि एक्ट्रेस की फिल्म 'मणिकर्णिका' बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। लेकिन फिल्म की रिलीजिंग से पहले ही उसपर कई मुसीबतें आ पड़ी हैं। फिल्म को एक्टर सोनू सूद सहित दो स्टार्स छोड़कर जा चुके हैं। इसकी बड़ी वजह है फिल्म के शूट के दौरान कंगना की होने वाली दखलअंदाजी। इसी को देखते हुए हाल में खबर मिली है कि फिल्म 'पंगा' की डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी ने फिल्म शूट करने से पहले कंगना से 'नो इंटरफेरेंस' कॉन्ट्रेक्ट साइन करवाने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर कुछ इस तरह सलमान-कैटरीना ने की बप्पा की महाआरती, वीडियो आया सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अश्विनी नहीं चाहतीं कि कंगना फिल्म में किसी भी तरह की दखलअंदाजी करें। इस फिल्म में कंगना नेशनल लेवल कबड्डी प्लेयर के किरदार में नजर आने वाली हैं। साथ ही उनका साथ देने के लिए 'फुकरे', 'मसान' और 'गैंग्स आॅफ वसेपुर' जैसी कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग कर चुकीं ऋचा चड्ढा भी दिखाई देंगी। इतना ही नहीं कंगना और ऋचा के अलावा फिल्म में दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता और जस्सी गिल भी अहम किरदार में नजर आएंगे।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग