10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी बहन रंगोली की वजह से कंगना रनौत ने शूरुआत में की थी फ्लॉप फिल्में

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज जिस मुकाम पर हैं उसका पूरा श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और जज्बे को जाता है। छोटी उम्र में ही कंगना ने अपना घर छोड़ दिया था और मुबंई आ गई थीं।
2 min read
Google source verification
kangana_rangoli_.jpeg

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज जिस मुकाम पर हैं उसका पूरा श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और जज्बे को जाता है। छोटी उम्र में ही कंगना ने अपना घर छोड़ दिया था और मुबंई आ गई थीं। आज वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। आज फिल्म में कंगना रनौत अकेली ही लीड एक्ट्रेस होती हैं, उन्हें किसी बड़े एक्टर की जरूरत नहीं पड़ती है। कंगना के इस पूरे सफर में उनकी बहन रंगोली चंदेल उनके साथ हमेशा रहती हैं। इस बीच रंगोली ने कंगना को धन्यवाद कहते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

ट्वीटर पर रंगोली चंदेल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'मैं कभी भी वह सबकुछ वापस नहीं कर सकती जो आपने मेरे लिए किया है। सिर्फ 19 साल की थी तुम, जब मेरे साथ वह भयावह हादसा (एसिड अटैक)हुआ। यहां तक कि माता-पिता भी मेरा चेहरा नहीं देख पा रहे थे। पर, तुम मेरे साथ खड़ी रही।' रंगोली ने आगे लिखा- 'तुमने मेरे घावों को धोया...मेरे इलाज के लिए दिन रात एक किया। फिर वर्षों के बाद जब चीजें बेहतर हुईं तो मेरी गोद में अपना सिर रखकर रखकर तुम रोई थी। मुझे खुशी है कि आप रोईं क्योंकि अक्सर मजबूत लोगा अपना दर्द साझा करना भूल जाते हैं...शुक्रिया छोटू..।'

आपको बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि जब वह 19 साल की थी तो रंगोली की मदद करने के लिए कई खराब फिल्में की थीं। उसने उन दिनों की याद ताजा की जब उसके आस-पास की लड़कियाँ सिर्फ एक दिन के बाल खराब होने से उदास महसूस करती थीं। लेकिन कंगना कहती हैं कि उस उम्र में उनके पास बैठने और रोने का समय नहीं था। इसलिए अपनी बहन के इलाज के लिए कंगना ने शूरुआत में बेकार फिल्में भी कीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग