12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना रनौत को मिला लोकसभा मेंबर का आईडी कार्ड, वायरल तस्वीर में मुस्कुराती दिखीं एक्ट्रेस

हाल ही में कंगना रनौत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में कंगना लोकसभा सदस्य का आइडेंटिटी कार्ड दिखाती नजर आ रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Kangna Ranaut

थप्पड़कांड के बाद कंगना रनौत काफी नाराज चल रही थीं। हाल ही में उनकी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो अपने आईडी कार्ड को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

आईडी कार्ड मिलने पर खुश दिखीं कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान एयरपोर्ट पर अफरा-तफरा मच गई। इस बीच अब एक्शन लेते हुए सीआईएसएफ की महिला जवान को सस्पेंड कर दिया गया था। अब इसके बाद एक्ट्रेस के लिए खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में वो अपने लोकसभा सदस्य का आईडी कार्ड दिखाती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: सर्जरी के बाद सेट पर वापस लौटीं ‘झनक’ एक्ट्रेस काजल पिसल

आपको बता दें कि कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव 2024 में जबरदस्त जीत हासिल की है। एक्ट्रेस को इलेक्शन में 5 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। उनके सामने मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह थे। विक्रमादित्य सिंह को कंगना रनौत ने लगभग 74 हजार वोटों से हराया है।