
Kangana Ranaut
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' के को स्टार ताहिर शबी के घर इफ्तार पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान उनकी बहन रंगोली चंदेल भी उनके साथ नजर आईं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इफ्तार पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को बहुत पसंद किया जा रहा हैं।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें और एक वीडियो पोस्ट किया है। तस्वीरों में वह अपनी बहन रंगोली के साथ ताहिर के परिवार के साथ नजर आ रही हैं। कंगना का ये वीडियो भी वायरल हो रहा है। कंगना तस्वीरों में वाइट और पिंक शरारा और पिंक दुपट्टे में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की इफ्तार पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहीं हैं।
कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी लास्ट रिलीज फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' थी। इसके बाद वो 'पंगा' और 'मेंटल है क्या' में नजर आएंगी। 'मेंटल है क्या' में उनके साथ राजकुमार राव हैं। इसके अलावा वो जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में भी नजर आएंगी।
Published on:
25 May 2019 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
