11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना रनौत बहन रंगोली चंदेल के साथ गई मनाली बीएमसी से किया था यह वादा

कंगना रनौत बहन रंगोली चंदेल के साथ गई मनाली, बीएमसी से किया था यह वादा
less than 1 minute read
Google source verification
 कंगना रनौत

कंगना रनौत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ मनाली चली गई है। वह हाल ही मुंबई आई थी। इस दौरान उन्होंने बीएमसी से वादा किया था कि वह शार्ट टर्म के लिए आई है। इस कारण उन्हें होम से छूट दे दी गई थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई से मनाली के लिए रवाना हो गई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी सुरक्षा के लिए कड़ा इंतजाम किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर करीब 45 से 50 सी आई एस एफ के जवान तैनात थे। इस प्रकार वे वाय सिक्योरिटी और मुंबई पुलिस की मौजूदगी में मुंबई से मनाली के लिए रवाना हुई। वह 9 सितंबर को मुंबई पहुंची थी। जब बीएमसी द्वारा उनके दफ्तर में जेसीबी से तोड़फोड़ की जा रही थी।

आपको बता दें कि कंगना रनौत मुंबई पहुंचने वाली थी। उसी दिन बीएमसी ने उनके दफ्तर में बिना अनुमति के किए गए निर्माण को तोड़ा था। कंगना के ऑफिस पर बीएमसी द्वारा की गई इस कार्यवाही पर अब 22 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। इससे पहले उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग