
Kangana Ranaut questioned on Mahesh Bhatt after FIR filed against Rhea Chakraborty
नई दिल्ली | दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता ने मंगलवार को बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (FIR filed against Rhea Chakraborty) और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कम्पलेन में कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए। रिया पर सुशांत को प्यार के जाल में फंसाने, पैसों के लिए उसका इस्तेमाल करने, धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप (Serious allegations on Rhea Chakraborty) लगे हैं। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर होने के बाद ही उन सेलेब्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए जो सुशांत के केस में लगातार अपनी आवाज उठाते रहे हैं। जिसमें से एक कंगना रनौत हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर रिया के साथ-साथ महेश भट्ट और मुंबई पुलिस का नाम (Kangana Ranaut questioned on Mahesh Bhatt) भी लिया है। कंगना रनौत ने महेश भट्ट पर भी सवाल उठाए हैं।
कंगना रनौत के ट्विटर अकाउंट पर सुशांत केस में सवालों की झड़ी लगी हुई है। उन्होंने रिया चक्रवर्ती के अलावा महेश भट्ट और मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को भी कटघरे में रखा है। कंगना रनौत की टीम द्वारा लिखा गया- पिछले छह महीने से रिया, सुशांत के साथ थीं। उसने महेश भट्ट को मनोचिकित्सक के हायर (Rhea Chakraborty hired Mahesh Bhatt as counsellor) किया था। सुशांत की मौत के दो दिन पहले ही सब रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। अच्छी बात है कि अब हर पहलू पर जांच होगी।
कंगना रनौत की टीम की तरफ से एक आर्टिकल शेयर करते हुए कहा कि महेश भट्ट के चमके उनकी इमेज बनाने में फेल हो गए, क्या रिया ने सुशांत के पिता को कभी धमकी भरे कॉल किए थे? इस लेटर के मुताबिक, महेश भट्ट अक्सर रिया से मिलने जाया करते थे तो क्या तब झूठ बोला गया या फिर महेश अब झूठ बोल रहे हैं?
कंगना की टीम एक और ट्वीट किया और लिखा- सुशांत के खाते से 15 करोड़ गायब (Rhea took 15 crore) हैं और महेश भट्ट ने पुलिस को बयान में बताया था कि रिया उन्हें अपना गुरु मानती हैं, कोई आश्चर्य नहीं कि फ्रॉडगिरी (Kangana says Mahesh Bhatt fraud) सीखाई नहीं गई बल्कि ये तो पहले ही थी। कंगना ने एक ट्वीट में भट्ट के पूरे परिवार पर सवाल उठाया है। उन्होंने उनके बेटे राहुल पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है।
कंगना ने सुशांत के पिता का पूरा बयान भी शेयर किया है जिसमें उऩ्होंने रिया के बारे में बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा कंगना ने मुंबई पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाया है और शर्म की बात बताई है। कंगना की टीम द्वारा लिखा गया है- एक वक्त था जब मुंबई पुलिस हमारे देश का गौरव थी लेकिन आज ये हमारे लिए शर्म हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री को अपने उमंग शो का बहिष्कार करना चाहिए जहां हर साल पुलिस की बहादुरी का जश्न मनाया जाता है।
Published on:
29 Jul 2020 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
