
kangana ranaut
Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की गिनती बेबाक अभिनेत्रियों में की जाती है। धाकड़ क्वीन फिल्मों से ज्दाया अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अक्सर ये किसी न किसी पर निशाना साधती नजर आती हैं। इस बार इन्होंने राजमौली को ट्रोल करने वालों की लताड़ लगाई है। हाल ही में एसएस राजामौली ने एक इंटरव्यू में 'धर्म' को लेकर ऐसा बयान दिया कि हर तरफ बवाल मच गया। 'धर्म' पर बात करने के बाद एसएस राजामौली को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब इसपर कंगना ने उनकी तारीफ करते हुए उनका बचाव किया है।
हाल ही में ट्विटर पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए फिल्म मेकर एसएस राजामौली को टारगेट करते हुए लिखा था कि- 'नॉवेल द फाउंटेनहेड से इंस्पायर होते हुए एसएस राजामौली ने कहा है कि धर्म एक तरह से धोखाधड़ी की तरह है।' साथ ही यूजर ने राजामौली का वीडियो भी शेयर किया था। इस कमेंट को देखकर कंगना लालपीली हो गईं और यूजर की लताड़ लगा दी।
इसपर कमेंट करते हुए कंगना रनौत ने कहा- 'ओवररिएक्ट करने की जरूरत नहीं है। हर समय भगवा झंडा लिए रहने की कोई जरूरत नहीं है। हमारा एक्शन हमारे शब्दों से ज्यादा बोलता है। एक प्राउड हिंदू होने के बाद भी हमें हर तरह के अटैक का सामना करना पड़ता है। हमें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है और इसके अलावा हमें काफी नकारात्मकता से गुजरना पड़ता है, लेकिन हम सबके लिए फिल्में बनाते हैं। हम आर्टिस्ट दुर्बल और नाजुक हैं।'
कंगना ने आगे लिखा- 'हमें सो कॉल्ड राइट विंग से भी कोई सपोर्ट नहीं मिलता है। हम पूरी तरह से अपने पर निर्भर हैं तो कृपया बैठ जाएं और कोई जुर्रत ना करें। मैं राजामौली सर के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकती जो किसी बारिश में ज्योति की तरह हैं। एक जीनियस, एक देशभक्त, एक उच्च कोटि के योगी। हम उन्हें पाकर धन्य हैं।'
क्या था पूरा मामला-
एसएस राजामौली ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरन कहा था, 'उन्होंने कई सारे धार्मिक ग्रंथों को पढ़ा है, तीर्थ यात्रा की है, भगवा वस्त्र भी पहना है। ये सब करने के बाद उन्हें धीरे-धीरे समझ आया कि धर्म एक प्रकार का शोषण है।' उनका ये बयान आग की तरह फैल गया और लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया।
यह भी पढ़ें- यशराज के स्पाई यूनिवर्स में होगी आमिर खान की एंट्री!
Published on:
18 Feb 2023 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
