6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kangana Ranaut ने किसान आंदोलन पर फिर रखी बात, बोलीं- इसमें आतंकवादियों ने भी हिस्सा लिया

किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत ने एक बार फिर अपनी बात रखी है। साथ ही दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है।

2 min read
Google source verification
kangana_ranaut_video.jpg

Kangana Ranaut video

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों पर पिछले काफी समय से देश के किसान आंदोलन कर रहे हैं। ज्यादातर लोग किसानों का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड से भी किसानों का पूरा समर्थन मिल रहा है। चाहे वो प्रियंका चोपड़ा हों या दिलजीत दोसांझ। लेकिन ये दोनों ही स्टार्स अब कंगना रनौत के निशाने पर आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर दोनों पर निशाना साधा था और अब उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फिर दोनों की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही कंगना ने आंदोलन को लेकर कहा कि इसमें कहीं न कहीं आतंकियों ने भी हिस्सा लिया था।

कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह कहती हैं, 'मैंने ये वादा किया था कि जब किसान आंदोलन का भांडा फूट जाएगा, जैसे शाहीन बाग का फूटा था, तो मैं आप लोगों से इस बारे में बात करूंगी। क्योंकि पिछले कुछ 10-12 दिनों से मैंने इमोशनल-मेंटल लिंचिंग, ऑनलाइन लिचिंग का मैंने सामना किया है। रेप और जान से मारने की धमकी का मैंने सामना किया है। तो मेरा ये हक बनता है कि मैं देश से कुछ सवाल करूं।'

उसके बाद कंगना किसान आंदोलन के बारे में बात करते हुए कहती हैं, 'ये बात तो जाहिर है कि ये आंदोलन पॉलिटिकली मोटिवेटिड था। कहीं न कहीं इसमें आतंकवादियों ने भी हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। कंगना आगे कहती हैं, मुझे आंतकियों से शिकायत नहीं है। जो लोग इस देश को तोड़ना चाहते हैं, मुझे उनसे दिक्कत नहीं है। लेकिन मासूम लोग इन्हें खुद को अपनी ऊंगलियों पर नाचने देते हैं। मुझे आप लोगों से शिकायत है। मुझे ये शिकायत है कि मुझे हर दिन अपना इरादा बताना पड़ता है। लेकिन दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा से कोई क्यों नहीं पूछता कि ये कौन सी नीति कर रहे हैं। इनसे भी तो पूछिए। जय हिंद।' कंगना का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इससे पहले कंगना ने ट्वीट कर कहा था, 'केवल उन लोगों को गुड मॉर्निंग जो अखंड भारत से प्यार करते हैं और इसे टुकड़ों में टूटता नहीं देखना चाहते, गुड मॉर्निंग केवल उन लोगों को जो जानते हैं और किसान बिल के नतीजों को समझते हैं और वास्तव में इसका सपोर्ट करते हैं, वे असली देशभक्त हैं और किसानों के हितैषी हैं, धोखेबाजों से सावधान रहें।'