15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी और मेलोनी के ‘मेलोडी’ वीडियो पर कंगना ने लिए मजे कहा- मोदी जी औरतों के पक्ष में ही होते हैं

टली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया मुलाकात के वीडियो और फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने इसपर कमेंट किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Vikash Singh

Jun 15, 2024

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया मुलाकात के वीडियो और फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। मेलोनी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो को देखकर न केवल आम लोग बल्कि मशहूर हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही हैं। इस क्रम में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस पर अपनी खुशी जाहिर की है।

हंसी वाली वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा

मेलोनी ने शनिवार को पीएम मोदी के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों नेताओं को हंसते हुए देखा जा सकता है। मेलोनी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'हाय दोस्तों, #Melody की ओर से।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लाखों लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा।

कंगना रनौत ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'मोदी जी के सबसे प्यारे गुणों में से एक यह है कि वह महिलाओं को यह महसूस कराते हैं कि वह उनके पक्ष में हैं और चाहते हैं कि उनका उत्थान हो। कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि पीएम मेलोनी सोचती हैं कि मोदी जी उनकी टीम मेलोनी से हैं।'

सेल्फी वायरल से स्टार्ट हुआ सिलसिला

इससे पहले, शनिवार को इटली के अपुलिया में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और मेलोनी की एक सेल्फी भी खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर में मेलोनी को फोटो क्लिक करते समय दोनों नेताओं को कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। पीएम मोदी, जिन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है, अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे पर हैं और शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर इटली पहुंचे थे। जी7 शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने मेलोनी के साथ इस खुशनुमा पल को साझा किया।

मेलोनी और मोदी की फोटो बनी इंटरनेट सेन्सैशन

मेलोनी और मोदी की इस मुलाकात ने इंटरनेट पर एक नई चर्चा छेड़ दी है। लोग दोनों नेताओं की इस दोस्ती और मजाकिया अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस प्रकार के पलों ने यह साबित कर दिया है कि राजनीति में भी हंसी-मजाक और दोस्ती की जगह है, जो न केवल नेताओं को बल्कि आम लोगों को भी प्रेरित करती है।