
kangana ranaut upset priyanka chopra and nick jonas engagement
बॅालीवुड के बाद हॅालीवुड में अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और कथिक ब्वॅायफ्रेंड निक जोनस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरों के मुताबिक दोनों ने पिछले दिनों सगाई कर ली है। पीसी की इस सीक्रेट एंगेजमेंट की खबर से न सिर्फ फैंस बल्कि पूरी बी-टाउन इंडस्ट्री हैरान रह गई। उन्होंने इस सगाई के बारे में अपने किसी दोस्त को नहीं बताया। इसी बात से बी-टाउन की एक मशहूर एक्ट्रेस उनसे खफा हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॅालीवुड की क्वीन कंगना रनौत, जो प्रियंका की सगाई सबर सुन शॅाक्ड रह गईं और उनसे नाराज भी हो गईं।
हाल में जब प्रियंका की सगाई को लेकर करीबी दोस्त कंगना रनौत से सवाल किया गया तो पहले कंगना हैरान रह गईं फिर उन्होंने प्रियंका से नाराजगी जताते हुए कहा, 'अच्छा? वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। उन्होंने मुझे नहीं बताया तो फिर मैं खफा हूं।' बता दें कि कंगना और प्रियंका 'फैशन' और 'क्रिश 3' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
इसके अलावा बता दें हाल में पीसी ने अपने निजी कारणों की वजह से अली अब्बास जफर की फिल्म भारत से अलग होने का फैसला ले लिया। इस बारे में खुद अली ने ट्विटर पर बताया। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट से लोगों को ये हिंट भी दे दी है कि प्रियंका जल्द ही निक के साथ शादी करने वाली हैं।
बता दें हाल में अली ने ट्वीट किया था कि, 'She Told us in the Nick of Time and we are very Happy for her' । इस ट्वीट से अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि प्रियंका और निक एक होने के बारे में सोच रहे हैं।
Published on:
30 Jul 2018 09:55 am
