26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी को किस करते हुए निर्देशक की फोटो शेयर कर बोली रंगोली- फर्जी लिबरलपन नहीं चलेगा, पूछा देश के लिए क्या किया

कंगना रनौत ( kangana ranaut ) की बहन रंगोली ( rangoli ) हमेशा से अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। इस ट्वीट पर रंगोली के रिप्लाई ने एक नया विवाद शुरू कर दिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Dec 17, 2019

बेटी को किस करते हुए निर्देशक की फोटो शेयर कर बोली रंगोली- फर्जी लिबरलपन नहीं चलेगा, पूछा देश के लिए क्या किया

बेटी को किस करते हुए निर्देशक की फोटो शेयर कर बोली रंगोली- फर्जी लिबरलपन नहीं चलेगा, पूछा देश के लिए क्या किया

बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) की बहन रंगोली ( rangoli ) हमेशा से अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों जामिया में हुए बवाल से पूरा देश आक्रोश में हैं। ऐसे में मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने भी ट्वीट कर इसपर अपना गुस्सा जाहिर किया। लेकिन उनके इस ट्वीट पर रंगोली के रिप्लाई ने एक नया विवाद शुरू कर दिया है।

कुछ साल पहले महेश भट्ट ( mahesh bhatt ) और उनकी बेटी पूजा भट्ट ( Pooja Bhatt ) की किसिंग ( mahesh bhatt and pooja bhatt kissing photo ) फोटो पर काफी बवाल हुआ था। रंगोली ने एक बार फिर उस फोटो को ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने इसपर लिखा,'भट्ट साहब किताबें पढ़ लेने से हम बड़ी बातें नहीं सीख सकते, बड़े नहीं बन सकते, जवान लड़की को जांघ पर बिठाकर ऐसे किस कर फोटो खिंचवाते हो, इंसान अपने कर्मों से बड़ा बनता है। क्या किया है आपने अपने देश के लिए। यह सब फर्जी लिबरलपन अब नहीं चलेगा।'

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा,'दोस्तों पहले भी इस देश को कई बार विदेशियों के साथ मिलकर हमारे अपनों ने बेच खाया था, अब भी जिनको गुसपैठियों की रोक से दर्द हो रहा है, वहीं हमारा दुश्मन है, हमें भारत माता की रक्षा करनी है, जय हिंद।'

इन ट्वीट्स पर महेश ने कोई रिप्लाई नहीं किया, लेकिन अगली सुबह उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें लिखा था, 'अगर आपको शांति चाहिए तो दूसरों में गलतियां खोजना बंद करें। मां शारदा।'