
Ashoke Pandit trolled Kanhaiya Kumar after commenting on PM Modi
नई दिल्ली | बॉलीवुड फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर अशोक पंडित (Filmmaker Ashoke Pandit) अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर राजीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में गैगंस्टर विकास दुबे के मारे जाने (Gangster Vikas Dubey Encounter) के बाद से वो लगातार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Ashoke Pandit praised CM Yogi Adityanath) की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही वो उन लोगों की क्लास भी लगा रहे हैं जो विकास दुबे एनकाउंटर में कुछ काला है जैसी बातें कर रहे हैं। वहीं इससे पहले अशोक पंडित ने कन्हैया कुमार को आड़े हाथों लिया (Ashoke Pandit trolled Kanhaiya Kumar) था। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने पीएम मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा था जिसके बाद अशोक पंडित का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
कन्हैया कुमार अक्सर ही बीजेपी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Kanhaiya Kumar tweet on PM Modi) पर तंज कसते हुए कहा कि देश चलाने के लिए छाती नहीं, दिमाग चाहिए। कन्हैया के इस ट्वीट पर पहले तो ट्विटर यूजर्स का गुस्सा भड़का और उन्होंने उसे ट्रोल (Kanhaiya Kumar trolled) करना शुरू कर दिया।
उसके बाद अशोक पंडित ने भी कन्हैया को खरी-खरी सुना दी। फिल्ममेकर ने ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा- ये बात तो बिहार के लोगों ने तुझे पिछले चुनाव में समझा दी थी! अभी फिर जूते खाने का मन कर रहा है क्या ? अशोक पंडित के ट्वीट के बाद कई यूजर्स भी मजे ले रहे हैं। पीएम मोदी का समर्थन करते हुए एक यूजर ने लिखा- कन्हैया का न तो छाती है और लंबाई चार फीट जिससे भीड़ में दिखे भी नहीं और दिमाग में भी कचरा भरा हुआ है, फिर इसका क्या होगा?
इसके अलावा गैगंस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर पर जो लोग सवाल (Users raised question on Vikas Dubey encounter) उठा रहे हैं उनपर अशोक पंडित लगातार वार (Ashok Pandit slams Vikas Dubey supporters) कर रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा- शाम तक योगी आदित्यनाथ जी के दुश्मन आपको ये महसूस करवाएंगे कि विकास दुबे एक हत्यारा नहीं बल्कि भगत सिंह थे! अपनी छाती पीटेंगे, चूड़ियां तोड़ेंगे और चीख-चीख कर एक आतंकवादी की मौत का मातम मनाएंगे! पैसे जो मिलते हैं।
Published on:
10 Jul 2020 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
