
kanika kapoor and gautam wedding functions start see haldi pic
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर इन दिनों लाइफ के बेस्ट मोमेंट्स एंजॉय कर रही हैं। बता दे कि कनिका कपूर अपने बॉयफ्रेंड और एनआरआई बिजनेसमैन गौतम से 20 मई को शादी रचा रही हैं। शादी से पहले कनिका के घर में फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन्स की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
कनिका कपूर और उनके बॉयफ्रेंड गौतम और उनके परिवार क्लोज फ्रेंड्स के साथ बैठी हैं और सभी मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। गौतम और कनिका ने एक ही कलर के आउटफिट्स पहने हैं। कनिका ने जहां लाइट गोल्डन कलर का सूट पहना है वहीं गौतम ने भी इसी कलर का कुर्ता पहना है। दोनो की जोड़ी भी दर्शको को काफी ज्यादा पंसद आ रही हैं।
इसके साथ ही दोनो की हल्दी की रसमें भी पूरी हो गई हैं। दोनो साथ में काफी ज्यादा अच्छे लग रहे हैं।कनिका का शादी के फंक्शन में डांस करते हुए भी वीडियो आया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले कनिका ने अपने दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी की थी। अपने शादी को लेकर कनिका काफी ज्यादा खुश नजर आ रही हैं।
आपको बता दे कि कनिका और गौतम साल भर से रिलेशनशिप में थे और अब दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशयल करने का फैसला लिया है। यानी कि अब कनिका और गौतम बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बाद अब पति-पत्नी बनने वाले हैं। बता दें कि कनिका के होने वाले पति गौतम एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं और ये कनिका की दूसरी शादी है। इससे पहले कनिका ने राज चंदोक से शादी की थी और वह भी एनआरआई बिजनेसमैन थे। दोनों के 3 बच्चे थे, लेकिन उनकी शादी चली नहीं और फिर साल 2012 में कनिका और राज का तलाक हो गया।
Updated on:
19 May 2022 04:57 pm
Published on:
19 May 2022 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
