
Kanika Kapoor Shared Her First Photo After Coronavirus Negative
नई दिल्ली। कुछ समय पहले कोरोनावायरस की चपेट में आ चुकी बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ( Singer Kanika Kapoor Covid 19 Positive ) खूब सुर्खियों में थी। एक तरफ जहां वो अस्पताल में इस बीमारी के खिलाफ जंग लड़ रही थीं। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उन्हें बीमीरी को छुपाने के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा था। इन के बीच कनिक ने इस जानलेवा बीमारी का पूरी हिम्म्त से सामना किया और वायरस को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर वापस चली गई। इन दिनों वो अपने परिावर संग ही समय बीता रही हैं। घर जाने के बाद पहली बार कनिका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है।
इस तस्वीर में कनिका बालकनी में अपने माता-पिता संग बैठकर चाय का लुफ्त उठाती हुई नज़र आ रही हैं। फोटो में कनिका काफी खुश दिखाई दे रही हैं। ये उनके ठीक होने के बाद की पहली तस्वीर है। जो उन्होंने इंस्टाग्राम ( Kanika Kapoor Instagram ) पर शेयर की है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है-'आपको बस एक नरम मुस्कान, एक नरम दिल और एक गर्म चाय का कप चाहिए।' उन्होंने लोगों को घर पर रहने की सलाह दी। उनके फैंस उनकी तस्वीर पर उन्हें ठीक होने की मुबारकबाद भी दे रहे हैं। इस वक्त कनिका अपने लखनऊ वाले घर में ही मौजूद हैं।
बता दें कनिका कपूर अपने बच्चों से मिलने के बाद लंदन से भारत वापस लौटी थीं। जिसके बाद वो अपने परिवार संग लखनऊ चली गई थी। वहां वो कई पार्टियों में शामिल हुई। तबीयत खराब होने पर जब उन्होंने कोरोना का टेस्ट करवाया तो वो रिपार्ट में वो पॉजिटिव पाई गई। उन्हें लखनऊ के ही अस्पताल ( Lucknow Hospital ) में एडमिट करवाया गया। जहां उनका कई हफ्तों तक इलाज चला। वहीं उनपर बीमारी को छुपाने का और जानबूझकर इस बीमारी से लोगों को संक्रमित करने का आरोप भी लगा। जिसके चलते उत्तर प्रदेश पुलिस ( Uttar Pardesh Police ) ने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कर दी।
Published on:
27 Apr 2020 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
