21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरुग्राम सड़क हादसा: बेकाबू थार ने ऑटो के उड़ाए परखच्चे, चालक की दर्दनाक मौत

Gurugram Road Accident: गुरुग्राम के SPR रोड पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार थार ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बलरामपुर निवासी ऑटो चालक महेश्वर दयाल की मौत हो गई, जबकि दो यात्री घायल हैं। थार चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है

2 min read
Google source verification
gurugram spr road accident thar hits auto driver dead two injured badshahpur

Gurugram Road Accident:गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। SPR रोड पर एमथ्रीएम के पास एक तेज रफ्तार थार ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ऑटो चालक महेश्वर दयाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी चालक अपनी थार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एसपीआर रोड पर एमथ्रीएम के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मूल रूप से बलरामपुर के छेपुरुवा गांव निवासी 48 वर्षीय ऑटो चालक महेश्वर दयाल, जो सेक्टर 72 में परिवार सहित रहते थे, अपने ऑटो में धर्मेंद्र और कमलेश नाम की दो सवारियों को बिठाकर वाटिका चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सड़क पर ही पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में महेश्वर दयाल की मौत हो गई, जबकि दोनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी थार चालक गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

फरार हो गया थार चालक

हादसे में आटो चालक व दोनों सवारियां घायल हो गईं। आसपास के लोग तीनों को नागरिक अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने महेश्वर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों का इलाज जारी है। धर्मेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया थार गाड़ी चालक रुकने की बजाय गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बादशाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाड़ी नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।

थार के बेकाबू होने से हुई घटना

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायल की मदद करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने सबूत जुटाए और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह घटना तब हुई जब थार ओवर टेक करने के दौरान बेकाबू हो गई। फिलहाल, पुलिस गाड़ी के नंबर के जरिए आरोपी की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि एसपीआर रोड पर ज्यादा तेज स्पीड में चलने के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग