लेकिन कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने कपिल के ट्रोल करने की कोशिश की। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, 'कॉमेडी कर चुप चाप, राजनीति करने की कोशिश मत कर। ज्यादा किसान हितैशी बनने की कोशिश मत कर, जो काम तेरा है उस पर फोकस रख।' लेकिन कपिल ने चुप रहने के बजाए शख्स को ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती ही बंद हो गई। कपिल ने लिखा, 'भाई साहब मैं तो अपना काम कर ही रहा हूं, कृपया आप भी करें, देशभक्त लिखने से कोई देशभक्त नहीं हो जाता, काम करें और देश की तरक्की में योगदान दें 50 रुपये का रीचार्ज करवा के फालतू का ज्ञान ना बांटे। धन्यवाद'।