
,
नई दिल्ली। टी वी के छोटे पर्दे पर चलने वाला कपिल शर्मा (Kapil Sharma) शो हर किसी की पहली पसंद बन चुका है। इस शो में कपिल शर्मा के तीखे बोल भी लोगों के चेहरे पर मुस्कराहट ला देते हैं। इस हर वक्त कपिल का अर्चना पूरन सिंह को छेड़ना हर किसी के काफी अच्ठा लगता है। लेकिन कपिल के इस शो में अर्चना पूरन सिंह ने अपने दि की बात कहकर हर किसी को हैरान कर दिया। जिसे सुनकर वहां आए मेहमान भी हैरान रह गए। अर्चना ने कपिल के फीस वाली बात अजय देवगन और काजोल के सामने कही थी।
दरअसल अभी कुछ दिन पहले अजय देवगन और काजोल अपनी फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का प्रमोशन करने कपिल के शो में 'आए थे। इसी दौरान में अजय, काजोल ,कपिल और अर्चना एक दूससे मस्ती मजाक करते दिखे थे। तभी कपिल ने अजय का बखान करते हुए कहा था- अजय अभिनेता, निर्देशनक, निर्माता हैं , डबिंग करते हैं, साथ ही खुद की कंपनी भी है। हमने नारा सुना था सबका साथ सबका विकास। आपने ने तो खुद के विकास का नारा बना दिया।
कपिल की बात पर अजय भी अपनी भड़ास निकाल देते है और कहते है कि - 'तेरे 103 एपिसोड हो गए। तूने किसी को यहां आने दिया, यहीं खा गया न सब। अजय का जवाब सुनकर अर्चना भी कपिल की फीस को लेकर अपना दुखड़ा रो बैठती है और कहती हैं- 'कपिल चैनल से इतने पैसे लेता है कि हम लोगों को देने को लिये उनके पास बहुत थोड़ा ही बचता है। अर्चना की यह बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं। इसके बाद कपिल भी उन सबका जबाब कुछ इस अंदाज में देते है कि हर कोई लोटपोट हो जाता है।
आपको बता दें, इससे पहले भी अर्चना फीस को लेकर शो में अपना दर्द बयां कर चुकी हैं। वहीं अजय और काजोल की फिल्म 'तानाजी' कलेक्शन के मामले में बॉक्स ऑफिस पर एक खास धमाल मचा रहे है।
Updated on:
24 Jan 2020 03:07 pm
Published on:
24 Jan 2020 03:03 pm
