RK Studio में बनी आखिरी फिल्म:
राजकपूर ने 1948 में उपनगरीय क्षेत्र चेंबूर में आर के स्टूडियो की स्थापना की थी। दो एकड़ में बने स्टूडियो में पिछले साल आग लग गई थी। इस दौरान इसके कुछ हिस्से बुरी तरह जल गए थे। राज कपूर 90 फीसदी फिल्में इसी स्टूडियो में बनाते थे। RK Studio के बैनर तले बनी फिल्मों में ‘आग', ‘बरसात‘, ‘आवारा‘, ‘श्री 420‘, ‘जिस देश में गंगा बहती है‘, ‘मेरा नाम जोकर‘, ‘बॉबी’, ‘सत्यम शिव सुंदरम’, ‘राम तेरी गंगा मैली’ आदि शामिल हैं। RK Studio बैनर तले बनी आखिरी फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ थीं, जिसे ऋषि कपूर ने निर्देशित किया था।