ऑपुलेंट मॉल में ही मूवी देखने आए अशोक का कहना था कि उन्हें तो फन्ने खां से अच्छी मुल्क लगी। उनका कहना था कि दोस्तों ने बताया कि मूवी Torrent, afilmywap या youtube से डाउनलोड की जा सकती है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। सब अफवाह है। वैसे भी पाइरेसी गैरकानूनी है और जो मजा यहां देखने में हैं, वह डाउनलोड करके देखने में नहीं हैं। उनके साथ आए सचिन ने कहा कि उन्होंने इसे डाउनलोड करने की कोशिश की लेकिन youtube पर तो सब फेक वीडियो हैं। इसके अलावा Torrent और afilmywap पर वायरस है, मूवी नहीं मिली। यहां पर मूवी देखना ही ठीक है।