4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mulk Songs Download: गाने ऐसे करें आॅनलाइन डाउनलोड

कलाकार आशुतोष राणा कर एक्टिंग सहित इसके गाने भी काफी खास बताए जा रहे हैं...

2 min read
Google source verification
mulk song

Mulk Songs Download: गाने ऐसे करें आॅनलाइन डाउनलोड

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म मुल्क में मध्यप्रदेश के आशुतोष राणा की एक्टिंग की काफी तारीफें की जा रही हैं। वहीं इसके गाने भी काफी अच्छे बताए जा रहे हैं। इसके चलते काफी लोगों ने इन्हें विभिन्न जगहों से डाउनलोड करना भी शुरू कर दिया है।

आशुतोष राणा ने निभाया दमदार किरदार
पड़ोसी राज्य की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को मध्यप्रदेश में भी काफी पसंद किया जा रहा है। क्योंकि इस फिल्म में मध्यप्रदेश के कलाकार आशुतोष राणा ने भी अहम भूमिका निभाई है।

वहीं इस फिल्म के गाने भी कई साइट्स से डाउनलोड किए जा रहे हैं। ऐसे में इसे काफी लोगों ने डाउनलोड करना भी शुरू कर दिया है।

गानो के लिए यहां करें क्लिक: Mulk Songs Download

मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने फिल्म 'मुल्क' के लिए एक गाने को कोरियोग्राफ किया है। गाने के बोल हैं ‘ठेंगे से’। इस गानों की कोरियोग्राफी में तापसी का साथ फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने दिया है। इस दौरान तापसी की लगन देखकर सिन्हा इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने यह तक दावा कर दिया कि अगर वह कभी फिल्म निर्देशक बनीं, तो निश्चित ही बेहतर नतीजे देंगी।

मोबाइल में गाने डाउनलोड़ करने के लिए यहां क्लिक करें: Mulk (Hindi) Movie Mp3 Songs

ये है फिल्म...
बताया जाता है कि फिल्म की कहानी शुरू होती है बनारस के एक मुस्लिम परिवार से। जिसकी बहु का नाम आरती मोहम्मद है। शुरुआत में फैमिली ड्रामा लगने वाली ये फिल्म बाद में जाकर सोशल हो जाती है। बहरहाल, भरा-पूरा परिवार है, लेकिन एक लड़के को जिहाद का आइडिया मिल जाता है और सारा गुड़-गोबर हो जाता है।

जिहादी बेटे के चक्कर में घरवालों को पिसना पड़ता है। कई तरह के चार्जेज़ लगाकर पिता को जेल में डाल दिया जाता है। ये पिता हैं मनोज पाहवा, इस आदमी ने छोटे से रोल में शानदार काम किया है!

इसके बाद शुरू होती है दूसरे हिस्से की फिल्म जो कोर्ट रूम ड्रामा में तब्दील हो जाती है। ‘पिंक’ में कटघरा संभालने के बाद अब तापसी काले कोट में नज़र आती हैं। वह अपने ससुर का केस लड़ रही थीं, अब जो लड़ाई चल रही है, तो वो कहती है ‘माय नेम इज़ खान, एंड आय एम नॉट अ टेररिस्ट’।

ये लड़ाई लंबी चलती है, फिल्म के आखिर तक। और इस बीच जो भी होता है, वो नैचुरल लगता है। तापसी के सामने भी एक वकील है, आशुतोष राणा। उन्होंने सरकारी वकील का रोल किया है, जिसका काम जिहादी बालक के पिता को आतंकवादी साबित करना था। जब वो कोर्ट में बात करते हैं और जिस प्रश्न के साथ करते हैं, वो फिल्म में देखने वाली चीज है।

इंटरनेट पर हुई लीक!...
वहीं ये बात भी सामने आ रही है कि यह फिल्म इंटरनेट पर लीक हो गई। ऐसे में इसे काफी लोगों ने डाउनलोड करना भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा प्रदेश में सोशल मीडिया पर भी इसकी लिंक शेयर की जा रही है।

फिल्म को FREE download करने से बचें...
वहीं जानकारों का मानना है कि आपको फिल्म सही तरीके से देखने का प्रयास करना चाहिए। फिल्म को टॉकीज में या कुछ रुपयों में अधिकृत वेबसाइट से ऑनलाइन देखना चाहिए। फ्री में डाउनलोड के फेर में कहीं आप कानून के शिकंजे में न पड़ जाएं।

खास बात: पत्रिका.कॉम अपने पाठकों को किसी भी गैरकानूनी तरीके से मूवी डाउनलोड करने की सलाह नहीं देता है।

mulk: कौन है क्या
निर्देशन: अनुभव सिन्हा
बैक ग्राउंड स्कोर: मंगेश धाकड़े
कैमरामैन: एवान मलिगन
कलाकारः तापसी पन्नू, आशुतोष राणा, ऋषि कपूर प्रमुख भूमिका में हैं।