2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

46वें बर्थडे पर करण जौहर ने न्यूयॉर्क में दोस्तों को दी टैरेस पार्टी, ऐसे मनाया जश्न

पार्टी में करण को सफेद और काले रंग की जैकेट में देखा गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 25 May 2018, 7:44 PM IST

Karan Johar

Karan Johar

निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में अपना 46वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अपने दोस्तों के साथ टैरेस पार्टी में करण को सफेद और काले रंग की जैकेट में देखा गया। इस मौके पर बॉलीवुड में करण के सभी दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके खुशहाल जीवन की कामना की। बता दें कि साल 1998 में 'कुछ कुछ होता है' फिल्म के साथ निर्देशन में पदार्पण करने वाले करण ने 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा न कहना', 'माई नेम इज खान', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'ए दिल है मुश्किल' जैसी फिल्में बनाईं हैं। करण को 46वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए अभिनेता अनिल कपूर ने कहा, 'फिल्म जगत को मिला बेहतरीन डांसर, निर्देशक और दोस्त। आपकी हाजिरजवाबी और मोहकता के बिना हमारा जीवन बेरंग सा होगा। जन्मदिन की बधाई करण।'

करण की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से फिल्म जगत में कदम रखने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने बधाई संदेश में कहा, 'मेरे पिता, मेरे दोस्त, मेरे लाइफ टीचर, सेल्फी-टीचर को जन्मदिन की बधाई। मैंने अपने पिछले जन्म में जरूर कुछ अच्छा किया होगा, जो मैं आप जैसे इंसान से मिली। शुक्रिया।' आलिया की मां सोनी राजदान ने भी करण को जन्मदिन पर बधाई दी।

हाल ही में रिलीज फिल्म 'राजी' में आलिया के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए विक्की कौशल ने कहा, 'जन्मदिन की बधाई हो करण। आपको जानने और आपके साथ काम करने का सौभाग्य मुझे मिला। एक बेहतरीन निर्देशक और अच्छे इंसान, जिनमें हमेशा लोगों के लिए प्यार रहता है। आशा है कि आपका जीवन इसी तरह जश्न से भरा रहे।'

फरहान अख्तर ने कहा, 'जन्मदिन की बधाई करण। ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।' एकता कपूर ने कहा, 'जन्मदिन की बधाई करण। आपका प्यार और समर्थन मुझे हमेशा आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। आपके जन्मदिन पर मैं आपको ढेर सारा प्यार और खुशी मिलने की उम्मीद करती हूं।'

नील नितिन मुकेश ने अपने संदेश में कहा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं करण। जश्न मनाओ। आपको हमेशा की तरह ढेर सारी खुशियां और सफलताएं मिलें।' डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कहा, 'मेरे सबसे करीबी दोस्त को जन्मदिन की बधाई। आपका साल शानदार हो। 25 साल की दोस्ती है और हम आगे कई साल तक साथ काम करते रहें। आप हमेशा अच्छी फिल्में बनाते रहें।' कृति सेनन ने कहा, 'जन्मदिन की बधाई करण। खुशी, उत्साह और शानदार पलों से आपका यह साल भरा रहे। ढेर सारा प्यार।'