6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली के रंगों से नफऱत करते है करण जौहर, बताई ये बड़ी वजह

करण जौहर (karan Johar) को पद्मश्री (Padma Shri) पुरस्कार के लिए चुना गया है बॉलीवुड से करण जौहर के साथ कंगना रनौत को भी मिला पद्म श्री
2 min read
Google source verification
karan_johar.jpg

,,

नई दिल्ली। बॉलीवुड में त्यौहार के बारे में बात करे, तो वहां उनके हर फेस्टीवल काफी धूम मचाने वाले होते है जिसकी धमक काफी समय पहले से ही सुनने को मिलने लगती है। फिर चाहे वो त्यौहार किसी भी धर्म से जुड़ा ही क्यों ना हो। फिर चाहे दिवाली हो या अन्य कोई फेस्टीवल। अब आज हम बात कर रहे है होली की। क्योंकि अब होली काे त्यौहार का समय आने वाला है। लेकिन इस रंगों के बीच कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्हें होली के रंगों से है नफऱत।

आखिर क्यों लगता है होली के रंग से डर

अब आप ये जानना चाहेगें कि आखिर किस सेलेब्स को है रंगों से नफरत। तो उनका नाम हैं करण जौहर(Karan Johar)। करण जौहर ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए बताया था। कि 'जब मैं काफी छोटा था तब इस त्यौहार को सेलिब्रेट करने के लिये हमारा परिवार बच्चन परिवार के यहां जया करता था मुझे रंगो के साथ होली खेलना बिल्कुल भी नही भाता था। तब मै सिर्फ वहां पर मौजूद लोगो को खेलते हुए देखा करता था। लेकिन उस दिन अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) नें मुझे खड़ा हुआ देखा और तेजी से पूल में धक्का दे दिया। मै उस घटना के बाद से इतना डर गया कि तब से लेकर आज तक का समय है मैने होली के रंग से खेलना बंद कर दिया।

बैसे दोनों की दोस्ती के बारे में बात करे तो दोनों के रिश्ते काफी अच्छे है। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)और करण जौहर(Karan Johar) दोनों काफ़ी अच्छे दोस्त हैं उन्हें अक्सर मस्ती- मजाक करते हुए भी काफी जगह देखा गया है। यही नहीं, दोनों एक-दूसरे की टांग खीचने को कोई मौका भी नही छोड़ते है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर की फिल्म 'कलंक' से उन्हें काफी उम्मीदें थी लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नही मचा पाई। फिलहाल करण जौहर आने वाली दो बड़ी फिल्मों 'तख़्त' और 'ब्रह्मास्त्र' के की तैयारी में लगे हुए है। हालांकि, इसे लेकर करण जौहर ने अभी तक खुद कोई बात नहीं की है।