24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karan Johar ने बेटे से पूछा देश का नाम, तो मिला हैरान करने वाला जवाब.. देखिए Video

करण जौहर (Karan Johar) के बेटे यश का वीडियो हुआ वायरल देश के नाम पर लिया अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम करण जौहर ने की हेयरकट की बात तो यश ने निकाली मेडिसिन
2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

May 17, 2020

Karan Johar with children

Karan Johar with children

नई दिल्ली | लॉकडाउन में बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यसूर करण जौहर (Karan Johar) अपने बच्चों के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने दोनों बच्चों यश और रूही के साथ करण अक्सर मजेदार वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। करण के बच्चे की क्यूट मस्ती फैंस को बेहद पसंद आती है और ये सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होती है। हाल ही में करण के बच्चों के कुछ वीडियोज़ फिर से छाए हुए हैं। एक वीडियो में करण बेटे यश से सवाल कर रहे होते हैं जिसमें जब वो देश का नाम पूछते हैं तो हैरान करने वाला जवाब मिलता है।

करण ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किए है। वो यश से कुछ सवाल पूछते हैं जैसे उनका पूरा नाम, शहर का नाम और उसके बाद जब देश का नाम पूछते हैं तो जवाब सुन आपकी हंसी छूट जाएगी। यश कहते हैं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), करण भी ये जवाब सुन शॉक्ड हो जाते हैं। उसके बाद वो यश को बताते हैं कि आपके देश का नाम इंडिया है और बोलो आई लव माई इंडिया। करण के बेटे यश का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

इसके अलावा करण ने एक और वीडियो साझा किया है जिसमें वो अपने यश के लंबे बालों के बारे में बात कर रहे हैं। करण कहते हैं कि हम दोनों के बाल कितने लंबे हो गए हैं। हम कैसे अपने बालों को कट करेंगे। तो यश एक दवाई का डिब्बा उठाकर उन्हें दिखाते हैं, करण उनसे पूछते हैं कि मेडिसिन से बाल कैसे कट करेंगे। यश दवाई की बोतल के ढक्कन को दिखाते हुए बड़े ही क्यूट अंदाज में उनसे कहते हैं कि कट-कट करते हुए। इस वीडियो को अब तक 60 लाख से लोगों ने देख लिया है।