
Karan Johar walks inside Mumbai Airport without security check, gets Trolled as officials call him back
Karan Johar Trolled: करण जौहर बॉलीवुड में बड़े निर्माता और निर्देशक माने जाते हैं। करण जौहर अपनी फिल्मों के अलावा अपने फैशन और अतरंगी लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। लेकिन उन्होंने सबका ध्यान अपनी किसी फिल्म या लुक की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजस से अपनी तरफ खींचा है। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए करण जौहर
करण जौहर इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के निर्देशन में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई के बाहर कई जगहों पर की जा रही है। करण को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा रहे थे। लेकिन वह सिक्योरिटी चेक से गुजरे बिना ही एयरपोर्ट के अंदर चले गए। तो सुरक्षा गार्ड ने करण के सहयोगियों से कहा कि वे उसे रोकें और उनसे डॉक्यूमेंट मांगें।
बिना डॉक्यूमेंट दिखाई एयरपोर्ट के अंदर जा रहे थे करण
वायरल वीडियो में करण जौहर अपने अंदाज में एयरपोर्ट में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। प्लेन पकड़ने जाते वक्त करण अपनी ही धुंन में एंट्री करते दिख रहे हैं। वह अपने विचारों में इतना डूबे हुए थे कि बाहर सुरक्षा गार्ड को अपना डॉक्यूमेंट दिखाना ही भूल गए।
सिक्योरिटी गार्ड ने करण जौहर को रोका
इस बीच करण जैसे ही एयरपोर्ट के अंदर जाने ही वाले थे, सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोक लिया और उनसे उनके डॉक्यूमेंट मांगे। जिसके बाद करण रुक गए और सिक्योरिटी गार्ड को अपना डॉक्यूमेंट दिखाया। डॉक्यूमेंट चेक होने के बाद करण फिर एयरपोर्ट के अंदर जा पाए।
यह भी पढ़ें: इस महीने शादी के बंधन में बंधेंगे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश! एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट
नेटिजंस करण की जमकर कर रहे आलोचना
लेकिन करण का ये बर्ताव नेटिजंस को काफी चौंकाने वाला था। अब यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट कर उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी है। कई लोगों ने उन्हें घमंडी कहा। वहीं, कई लोगों ने उनके चलने के तरीके को ट्रोल किया है। लोगों ट्रोल करते हुए कहा उनकी केटवॉक को बीच में सिक्योरिटी गार्ड ने रोक दिया।
इस फिल्म का निर्देशन कर रहे करण
वहीं बात करें करण जौहर के वर्कफ्रंट की तो वह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ सात साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान-रानी मुखर्जी के इंटीमेट सीन पर मचा था बवाल, आदित्य चोपड़ा से लड़ पड़े थे करण जौहर
Published on:
21 Mar 2023 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
