
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा की दोस्ती पूरे बी-टाउन में मशहूर है। तीनों अक्सर साथ में चिल आउट करती नजर आती हैं।

हाल ही में करीना-करिश्मा हैंगआउट करने अमृता अरोड़ा के घर पहुंची।

इस मौके पर करीना ब्लू जींस और ब्लू जैकेट में स्मार्ट लुक में नजर आईं।

वहीं करिश्मा कपूर समर लुक में नजर आईं। उन्होंने पीले रंग की वन पीस ड्रेस और वाइट शूज में कैरी किया हुआ था।

ये तीनों एक्ट्रेसेस हमेशा ही एक-दूसरे के साथ मस्ती करती दिखाई देती हैं।