
Kareena Kapoor Khan shared selfie after completing 5 months pregnancy
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी सक्रियता नहीं कम की है। वो अक्सर कुछ ना कुछ फैंस के लिए पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में करीना ने अपनी एक सेल्फी पोस्ट की जो चर्चाओं का विषय बन गई। करीना की प्रेग्नेंसी को 5 महीने (Kareena pregnancy 5 months) पूरे हो गए हैं तो ऐसे में लोग उनके चेहरे का ग्लो देखने के लिए भी बेकरार रहते हैं। करीना ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी में एक उदाहरण सेट किया था। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ रैंप वॉक भी किया था और खूब एक्टिव रही थीं। जो कई महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बन गया।
अब करीना कपूर खान के फैंस उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के अनुभव को भी करीब से देखना चाहते हैं। इस बार भी करीना फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वहीं हाल ही में करीना ने अपने इंस्टाग्राम (Kareena Kapoor Khan Instagram) अकाउंट पर एक नो-मेकअप सेल्फी पोस्ट की। जिसमें करीना बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी ग्लोइंग स्किन साफ दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram5 months and going strong 💪🏻 PS : The #KaftanSeries continues 🤭
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
करीना ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- 5 महीने हो गए हैं और मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। करीना ने इसमें काफ्तान का जिक्र भी किया है। करीना ने लिखा है काफ्तान सीरीज जारी है। गौरतलब हो कि करीना ने मलाइका अरोड़ा के एक चैलेंज के बाद काफ्तान सीरीज को शूरू किया था।
बता दें कि इन दिनों आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए करीना गुरुग्राम में शूटिंग कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। करीना ने घर पर छोटी सी पार्टी रखी थी जिसमें सभी फैमिली वाले नजर आए थे। करीना के 40वें जन्मदिन को बड़े ही गर्व के साथ मनाया गया था।
Published on:
03 Oct 2020 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
