करीना कपूर खान ने जो तस्वीर पोस्ट की है। उसमें तैमूर अली खान इनाया ( Taimur Innaya Pic ) को बाथटब में एक्सरसाइज कराते हुए नजर आ रहे हैं। एक्सरसाइज करते हुए इनाया और तैमूर साथ में काफी क्यूट भी लग रहे हैं। तैमूर और इनाया अपने एक हाथ उठाकर एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ ही फैन्स इस फोटो को लाइक और कॉमेंच कर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। इस फोटो को अब तक 3,000 से भी ज्यादा व्यूज और लाइक मिल चुके हैं। वैसे आपको बता दें करीना और सोहा अली खान ( Soha Ali Khan ) अपने बच्चों की फिटनेस को लेकर पूरा ध्यान रखती हैं।