14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाचा Rishi Kapoor के निधन पर Kareena Kapoor ने शेयर की क्यूट तस्वीर, फोटो देख सबकी आंखें हुईं नम

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor Death ) का हुआ देहांत पिता रणधीर कपूर ( Randhir Kapoor ) संग चाचा ऋषि कपूर ( Brother Rishi Kapoor ) की तस्वीर शेयर कर करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) ने जताया दुख

2 min read
Google source verification
Kareena Kapoor shared a picture of uncle Rishi Kapoor with her father

Kareena Kapoor shared a picture of uncle Rishi Kapoor with her father

नई दिल्ली। हिंदी फिल्म जगत के मशहूर कपूर खानदान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor Death ) ने दुनिया को अलिवदा कह दिया। सभी परिवारजन और फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआएं कर रहे हैं। ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके सभी करीबी रिश्तेदार पहुंच रहे हैं। कुछ समय पहले चाचा ऋषि कपूर के देहांत होने पर करीना कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया है।

इस पोस्ट में उन्होंने ऋषि कपूर और पिता रणधीर कपूर ( Randhir Kapoor With Rishi Kapoor ) के बचपन की फोटो शेयर की है। रिश्तें में रणधीर, ऋषि कपूर के बड़े भाई हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है-'दो बेस्ट लड़के जिन्हें मैं जानती हूं मेरे पापा और चिंटू अंकल।' करीना कपूर द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर पर लोग ऋषि कपूर की अचनाक से हुई मौत पर दुख व्यक्त करते हुए नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की बचपन की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

बता दें चाचा के देहांत की खबर सुनते ही करीना कपूर तुरंत अस्पताल की तरफ रवाना हो गई थी। लॉकडाउन के बीच अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने केवल 15 लोगों को ही इजाजत दी है। अस्पताल में ऋषि कपूर संग उनकी पत्नी नीतू कपूर ( Wife Neetu Kapoor ) और बेटे रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) मौजूद थे। अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली में फंसी उनकी बेटी रिदिमा कपूर ( Daughter Ridhima kapoor ) पिता के अंतिम संस्कार में जाने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं। बता दें मुंबई के चंदनवाड़ी इलाके के शामशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।