16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तब्बू-करीना-कृति की तिकड़ी से लेकर कपिल और दिलजीत दोसांझ की कॉमेडी तक, जानें ‘क्रू’ में क्या क्या है खास

Reasons to Watch Crew Movie: करीना कपूर (Kareena Kapoor), तब्बू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'क्रू' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं इस फिल्म को देखने के 5 बड़े कारण।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Mar 27, 2024

reasons_to_watch_crew_movie.jpg

इन वजहों से देखें फिल्म 'क्रू'

करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'क्रू' की चर्चा इन दिनों हर फिल्म फैन की जुबान पर है। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले आया था, जिससे लोग इससे काफी इम्प्रेस नजर आ रहे थे। साथ ही 'क्रू' के गाने भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं और अपनी अनोखी कहानी के लिए इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में अच्छी खासी एक्साइटमेंट है। वहीं अगर आप ये जानना चाहते हैं कि ये फिल्म थिएटर्स में देखने लायक है या नहीं? तो आइए जान लेते हैं वो 5 कारण जो बताते हैं कि क्यों 'क्रू' इस वीकेंड आपके एंटरटेनमेंट का डोज बन सकती है।


'क्रू' के ट्रेलर से ही आपको पता चल जाएगा कि ये एक एयरलाइन्स के केबिन क्रू में काम करने वाली तीन महिलाओं की कहानी है. कंगाल हो चुकी एयरलाइन्स में काम करने वाली इन तीनों दोस्तों को, अपने मालिकों के एक कांड का पता चलता है और ये भी कमाई के लिए उसमें हिस्सेदार बन बैठती हैं।



'क्रू' की लीड कास्ट में तीनों एक्ट्रेसेज का अपना-अपना फैनबेस है और उनका अपना एक्टिंग स्टाइल है। तीनों के एक्टिंग टैलेंट को अपनी-अपनी जगह काफी सराहा जाता है। ट्रेलर में इन तीनों का कॉम्बो जितना यूनीक लग रहा है, उतना ही मजेदार भी।


फिल्म 'क्रू' के ट्रेलर में कॉमेडी भरी सिचुएशंस भरपूर नजर आ रही है और ये थिएटर्स में आपका टाइम मजेदार बना सकती है।


यह भी पढ़ें:बॉलीवुड की Queen अब पॉलटिक्स में दिखाएंगी कमाल, JP Nadda संग फोटो पोस्ट कर जाहिर की खुशी


OTT News: यहां पढ़ें ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताजा खबरें



'क्रू' वैसे तो फीमेल लेडी गैंग की फिल्म है। मगर ट्रेलर में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा फिल्म की कहानी में दो मजेदार किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।



'क्रू' के गाने जनता में खूब पॉपुलर हो रहे हैं। 'नैना' और 'चोली के पीछे' काफी सुने जा रहे हैं और ट्रेलर में नजर आ रहा था कि फिल्म में इन्हें यूज भी बहुत मजेदार तरीके से किया गया है। थिएटर्स में एक मजेदार एक्सपीरियंस के लिए ड्रामा-कॉमेडी के साथ अगर मजेदार गाने भी हों तो मामला दमदार हो जाता है।