अरबाज खान ने बताया की एक ट्रोलर ने तैमूर की तस्वीर पर लिखा है, ‘तैमूर भूखा मर रहा है।’ इसपर एक्ट्रेस ने ट्रोलर के जवाब में कहा, ‘वो बिचारा भूखा नहीं मर रहा है। मुझे तो लग रहा है की वह आजकल कुछ ज्यादा ही खा रहा है। मोटा लग रहा है।’
गौरतलब है की स्टार किड तैमूर अली खान लगातार अपनी क्यूट तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल में तैमूर का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस नए हेयरस्टाइल में तैमूर की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दरअसल, तैमूर को उनके पापा सैफ अली खान के साथ पापराजी ने स्पॉट किया जहां उनका ये नया लुक देखने को मिला।