मंगलवार को बेबो ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अपने वर्कआउट वीडियो (Kareena Kapoor Workout Video) शेयर किया, जिसमें वो जमकर पसीना बहाती दिख रही हैं। उनके इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि वो कितनी बड़ी फिटनेस फ्रीक हैं। भले ही करीना बहुत बड़ी फूडी हों, लेकिन वो अपनी फिटनेस को लेकर भी कॉन्शियस रहती हैं। इस वीडियो को इंस्टा स्टोरी ने पर शेयर करते हुए बेबो ने अपनी ननद सोहा अली खान को भी टैग किया और उन्हें इंस्पिरेशन देने के लिए थैंक्स कहा।