2001 में की थी 'कभी खुशी कभी गम':
'तख्त' में भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म करण जौहर निर्देशित होगी। इस फिल्म में करण और करीना 17 वर्ष बाद साथ काम करेंगे। इससे पहले वे वर्ष 2001 में 'कभी खुशी कभी गम' में साथ काम कर चुके हैं। 'तख्त' एक परिवार, महत्वाकांक्षा, लालच, विश्वासघात, प्रेम और उत्तराधिकार की कहानी है। यह वर्ष 2020 में रिलीज होगी।