12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनीष मल्होत्रा के पिता के शोक समारोह में क्यों मुस्कुरानें लगी करीना, तस्वीरे हुई वायरल

एक्ट्रेस करीना कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। करीना कपूर मनीष मल्होत्रा के घर श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। मनीष के घर पर करीना की मुस्कुराते हुए फोटो कैमरे में कैद हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
kareena-kapoor.jpeg

,,

नई दिल्ली। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता सूरज मल्होत्रा का 18 नवंबर को निधन हो गया था । वह काफी लंबे समय से बीमर चल रहे थे। इस मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों नें मनीष मल्होत्रा के घर पर आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इन्ही के बीच करीना कपूर (kareena kapoor) भी कुछ अलग से अंदाज में नजर आईं । घर से बाहर निकलते हुए करीना की तस्वीरें भी सामने आई थीं ।
करीना मनीष मल्होत्रा के घर पर अपनी एक हरकत की वजह से ट्रोल हो गईं । दरअसल, जब करीना बाहर निकलीं तो उसी दौरान जया बच्चन और श्वेता बच्चन भी मिल गईं । करीना दोनों से हंसते हुए मिलीं । थोड़ी बात हुई और फिर दोनों अपने-अपने रास्ते निकल गईं । लेकिन इसके बाद जो तस्वीरें समाने आईं वो उऩके ट्रोल होने का कारण बन गई। इस गंभीर माहौल में करीना को हंसता देख फैंस भड़क उठे । जिसके बाद से फैंस ने करीना को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

बता दें कि इससे पहले जया बच्चन , मनीष मल्होत्रा के घर से बाहर निकलते समय बाहर खड़े फोटोग्राफर्स के ऊपर काफी भड़की थीं। तब उन्होंने मीडिया से कहा, 'तुम लोगों को बिल्कुल तमीज नहीं है न। तुम लोग ये नहीं सोचते कि कैसा माहौल है। ऐसे मौके पर अगर तुम्हारे घर के बाहर कोई भीड़ लगाकर खड़ा हो जाए, तब मैं देखूंगी कि तुम लोगों को कैसा लगता है।'