7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करिश्मा का आफताब के साथ जुड़ा है रिश्ता, दोनों 25 जून के दिन ही मानते हैं बर्थडे, जानें सच्चाई

करिश्मा और आफताब के बीच क्या है रिश्ता है? ये बात बहुत कम लोगों को पता है।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Jun 24, 2025

Karisma-Aftab

करिश्मा और आफताब दोनों अपना जन्मदिन 25 जून को मनाते हैं।

Karisma-Aftab Birthday: करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड संजय कपूर का 13 जून, 2025 (गुरुवार) को 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिसके बाद दोनों के प्यार के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब होने लगी। इस बीच एक और बड़ी सच्चाई सामने आई है जो बहुत कम लोगों को पता है।

करिश्मा कपूर और आफताब शिवदासानी का रिश्ता

फिल्मों की दुनिया जितनी रंगीन होती है, वहां के रिश्ते भी उतने ही दिलचस्प होते हैं। पर्दे पर जो सितारे बिल्कुल अलग नजर आते हैं, असल जिंदगी में कभी-कभी वो रिश्तों की डोर से गहराई से जुड़े होते हैं। करिश्मा कपूर और आफताब शिवदासानी का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। करिश्मा ने 90 में बतौर हिरोइन हिंदी सिने जगत में कदम रखा तो वहीं आफताब ने बाल कलाकार के तौर पर करियर शुरू किया। बहुत कम लोगों को पता होगा कि इन दोनों का रिश्ता सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री का नहीं, बल्कि खून का भी है। दिलचस्प बात यह भी है कि दोनों अपना जन्मदिन 25 जून को मनाते हैं।

करिश्मा का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। वह अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी हैं। वहीं आफताब का जन्म मुंबई में 25 जून 1978 में हुआ। उनके पिता प्रेम शिवदासानी सिंधी और मां पुतली शिवदासानी ईरानी हैं। करिश्मा की मां बबीता शादी से पहले बबीता शिवदसानी थीं। उनके पिता हरि शिवदासानी के भतीजे थे आफताब के पापा, प्रेम शिवदासानी। इस रिश्ते से बबीता आफताब की बुआ लगती हैं और इस तरह आफताब, करिश्मा के ममेरे भाई हुए।

दोनों का फिल्मी सफर?

दोनों के करियर पर नजर डालें तो करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी थी। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में 'प्रेम कैदी' से करियर की शुरुआत की, जो साल 1991 में रिलीज हुई। फिर साल 1992 में दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म 'पुलिस ऑफिसर' में काम किया। 'जिगर' और 'अनाड़ी' जैसी फिल्मों ने एक अभिनेत्री के तौर पर उन्हें पहचान दिलाई। 1994 में 'राजा बाबू', 'खुद्दार', 'अंदाज अपना अपना' और 'सुहाग' जैसी फिल्मों से उनका करियर रफ्तार पकड़ने लगा।

90 के दशक में करिश्मा ने 'कुली नंबर 1', 'साजन चले ससुराल', 'हीरो नंबर 1' जैसी हिट कॉमेडी फिल्मों में गोविंदा के साथ सफल जोड़ी बनाई। 1996 की 'राजा हिंदुस्तानी' ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया और उन्हें पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। 1997 की 'दिल तो पागल है' के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

1999-2000 में 'बीवी नंबर 1', 'हम साथ साथ हैं', 'फिजा', और 'जुबैदा' जैसी फिल्मों में उन्होंने भावनात्मक भूमिकाएं निभाकर लोगों की तालियां बटोरीं। साल 2003 के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली, लेकिन 2012 में 'डेंजरस इश्क' से वापसी की। 2020 में वेब सीरीज 'मेंटलहुड' और 2024 में 'मर्डर मुबारक' में ओटीटी की दुनिया में कदम रखा।

वहीं आफताब शिवदासानी ने बहुत छोटे से उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। जब वह सिर्फ 14 महीने के थे, तब उन्हें 'फैरेक्स बेबी' के एक विज्ञापन में दिखाया गया था। इसके बाद वे कई टीवी ऐड में भी नजर आए।

उन्होंने 1987 में 'मिस्टर इंडिया', 'शहंशाह' और 'चालबाज' जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम किया। फिर 1999 में उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' से बतौर हीरो डेब्यू किया, और इस रोल के लिए उन्हें जी सिने अवॉर्ड भी मिला।

2001 की फिल्म 'कसूर' में उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला। इसके बाद उन्होंने 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'प्यार इश्क और मोहब्बत' और 'क्या यही प्यार है' जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया।

2003 में 'हंगामा' और 2004 में 'मस्ती' जैसी फिल्मों ने उन्हें कॉमेडी स्टार बना दिया। हालांकि कुछ फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद उनका करियर धीमा पड़ गया, लेकिन 2012 की '1920: द ईविल रिटर्न्स' और 'ग्रैंड मस्ती' जैसी हिट फिल्मों से उन्होंने वापसी की।

2021 में आफताब वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 1.5' में नजर आए, जिसमें उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया। अपनी मेहनत और अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर आफताब ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें: बेटियों सफल बनाने के लिए मशहूर एक्टर ने छोड़ दी थी एक्टिंग, अब करना चाहते हैं वापसी, बताई वजह