
sridevi and karishma kapoor
शाहरुख खान की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जीरो' रिलीज हो चुकी है। आॅडियंस और फिल्म समीक्षक से मिक्स्ड व्यूज मिल रहे हैं। फिल्म में शाहरुख और कैटरीना कैफ की शानदार एक्टिंग को क्रिटिक्स खूब सराह रहे है। लेकिन इस फिल्म की एक बात जो सबसे ज्यादा दिलचस्प वह फिल्म में श्रीदेवी का कैमियो। 'जीरो' लगभग श्रीदेवी के निधन के 10 महीने बाद रिलीज हुई है। श्रीदेवी ही नहीं इस फिल्म में करिश्मा कपूर, सलमान खान, काजोल, रानी मुखर्जी और आर माधवन जैसे कई कलाकारों ने स्पेशल अपीयरेंस दिया है।
View this post on InstagramA post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
श्रीदेवी का एंट्री सीन कर देगा इमोशनल
'जीरो' में श्रीदेवी की एंट्री उनके फैंस को इमोशनल कर देगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था, 'फिल्म में दिवंगत श्रीदेवी के साथ स्क्रीन शेयर करके वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।' बता दें कि शाहरुख के बाद अब करिश्मा ने सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद एक इमोशनल पोस्ट किया है।
करिश्मा ने शेयर की श्रीदेवी की अनदेखी तस्वीर
करिश्मा ने फिल्म 'जीरो' के सेट पर श्रीदेवी के साथ ली गई एक अनदेखी तस्वीर को साझा करते हुए शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया है। करिश्मा ने कैप्शन में लिखा है कि भले ही कुछ ही मिनट के लिए ही सही लेकिन लीजेंड श्रीदेवी के साथ फिल्म 'जीरो' में स्क्रीन शेयर करने का अवसर देने के लिए आपका शुक्रिया शाहरुख खान। मेरी पंसदीदा श्रीदेवी हम आपको मिस करते है।
कुछ ऐसी है ‘जीरो’ की आक्यूपेंसी रिपोर्ट
शाहरुख की फिल्म 'जीरो' के मॉर्निंग शोज को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। एडवांस बुकिंग के चलते इस फिल्म की आक्यूपेंसी रिपोर्ट काफी बढ़िया रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद एल रॉय निर्देशित इस फिल्म की आक्यूपेंसी रिपोर्ट 50 प्रतिशत रही है।
Updated on:
22 Dec 2018 01:40 pm
Published on:
21 Dec 2018 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
