19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्तिक आर्यन का बियर्ड लुक हुआ वायरल, मनी हेइस्ट के प्रोफेसर से हो रही है तुलना

कार्तिक (Kartik Aryan) का ये लुक देखकर लोग उनकी तुलना वेब शो मनी हेइस्ट के एक लोकप्रिय किरदार प्रोफेसर के लुक से करने लगे।
2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Apr 17, 2020

kartik_aaryan.jpg

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या देश में बढ़ती जा रही है। जिसके चलते लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा दी गई है। लॉकडाउन के कारण सब कुछ बंद है जैसे- रेस्टोरेंट, जिम, सैलून आदि। सैलून बंद हो जाने के कारण आपने देखा होगा कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने खुद पति विराट कोहली के बाल काटे थे। अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ठैरे सिंगल तो उनके बाल और दाढ़ी इस कदर बढ़ गए हैं उनका पहचानना मुश्किल है।

बढ़ी हुई दाढ़ी को लेकर हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी, जो लॉकडाउन से पहले की थी। इस तस्वीर में कार्तिक क्लिन शेव हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- फिर से सेक्सी दिखने का मन कर रहा हूं, दाढ़ी निकाल दूं। इसके बाद लगा कि वो क्लिन शेव हो जाएंगे। लेकिन इसके बाद फिर कार्तिक ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह दाढ़ी के साथ ही थे। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘कैसे शेव कर दूं यार? ये भी कम सेक्सी नहीं है ।’

लेकिन कार्तिक का ये लुक देखकर लोग उनकी तुलना वेब शो मनी हेइस्ट के एक लोकप्रिय किरदार प्रोफेसर के लुक से करने लगे। बता दें नेटफ्लिक्स की स्पेनिश सीरीज़ मनी हेइस्ट में (ला कासा डा पपेल) प्रोफेसर इंटरनेट पर सबसे पसंदीदा किरदार है ।