2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दोस्ताना 2’ का ऐलान, सिल्वर स्क्रीन पर फिर बनेगी कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी

करण जौहर ने हाल ही 'दोस्ताना 2' फिल्म की घोषणा की है.....

2 min read
Google source verification
Kartik Aaryan and Janhvi Kapoor in Dostana 2, announces Karan Johar

Kartik Aaryan and Janhvi Kapoor in Dostana 2, announces Karan Johar

फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली जाह्नवी कपूर के पास इन दिनों फिल्मों के लाइन लगी हुई है। उनकों एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। फिल्म 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर भी लीड रोल में नजर आए थे। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रूहीअफ्जा' की शूटिंग में बिजी हैं। अब खबर है कि एक्ट्रेस की झोली में एक ओर फिल्म आ गई। जाह्नवी जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन के बेनर तले बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' में लीड़ रोल में नजर आएगी।

साल 2028 में आई फिल्म 'दोस्ताना' का दूसरा पार्ट बनाया जा रहा है। 'दोस्ताना 2' की शूटिंग इस साल के अंत तक हो जाएगी। जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत सुपर हिट फिल्म'दोस्ताना की अगली कड़ी में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में होंगी। करण जौहर ने हाल ही इस फिल्म की घोषणा की है।

धर्मा प्रोडक्शंस 2020 तक फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहा है। जल्द ही इसके लिए निर्देशक की घोषणा की जाएगी। प्रीक्वल को तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस शानदार बिजनेस किया। सारा श्रेय मुख्य किरदारों की शानदार स्टाइलिंग, कमाल की स्टोरीलाइन और किरदारों के जबरदस्त प्रदर्शन को जाता है।

जाह्नवी की राजकुमार के साथ ये दूसरी फिल्म होगी। दोनों 'रूहीअफ्जा' में भी साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 'रूहीअफ्जा' का निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं। वहीं दिनेश विजन और मृगदीप सिंह संयुक्त रूप से इस फिल्म को प्रड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2020 में 20 मार्च को रिलीज होगी। रिपोट्र्स की मानें तो फिल्म में जाह्नवी डबल रोल में नजर आएंगी। वह रूही और अफसाना नाम के किरदार को निभाएंगी।

इन फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी
जाह्नवी 'रूहीआफ्जा और 'दोस्ताना 2' के अलावा करण जौहर की फिल्म 'तख्त' और 'रणभूमि' में नजर आएगी। वह इन दिनों गुंजन सक्सेना बायोपिक में भी व्यस्त हैं। गुंजन सक्सेना ने 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच करगिल वॉर में अहम भूमिका निभाई थी।

Story Loader