
Kartik Aaryan Birthday
Kartik Aaryan Birthday: बॉलीवुड में इन दिनों रूह बाबा के नाम से चर्चा में आए एक्टर कार्तिक आर्यन आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने बेहद कम समय में अपनी पहचान एक शानदार एक्टर के रूप में बनाई है। कार्तिक आर्यन की फिल्म के फैंस दीवाने हैं उन्हें लड़कियां बेहद पसंद करती हैं। हर कोई जानता है कि इस समय कार्तिक आर्यन सिंगल हैं, लेकिन क्या आपको पता है वह अपनी 2 करीबी दोस्तों के साथ रिश्ते में रहे हैं और इसके बारे में उनके फैंस भी जानते हैं। आइये उनके बर्थडे पर आपको बताते हैं कि आखिर वो दोनों कौन हैं…
कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। कार्तिक आर्यन का असली नाम कार्तिक तिवारी था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए अपना सरनेम बदल दिया था। कार्तिक ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से की थी। इस फिल्म से उन्हें शानदार पहचान मिली थी। इसी फिल्म में उनके 5 मिनट के लंबे चौड़े डायलॉग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद से ही कार्तिक आर्यन बॉलीवुड में छा गए थे। इसके बाद उनकी जिंदगी में कई लड़कियों ने एंट्री की। कार्तिक अपने रोमांटिक रिश्तों को हमेशा प्राइवेट रखते हैं। ऐसे में उन्हें कई लड़कियों के साथ जोड़ा गया है। इसमें सारा अली खान और जाह्नवी कपूर का नाम सबसे पहले सामने आता है। कार्तिक आर्यन ने जब पूछा गया था कि उन्हें 2 लड़कियों को डेट करने के बाद अफसोस हुआ, तब कार्तिक ने जवाब दिया था कि क्या होगा अगर वह बाद में दोस्त बन गए हो तो, लेकिन हां मुझे आज भी अफसोस है।
बता दें, कार्तिक आर्यन के साथ लव आज कल 2 की शूटिंग के दौरान सारा अली खान को डेट करने की खबरें आई थीं। इसके बाद खबर आई कि वह जाह्नवी कपूर के साथ रिश्ते में हैं, लेकिन धीरे-धीरे इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया। फैंस का कहना है कि सारा और जाह्नवी बाद में कार्तिक की अच्छी दोस्त बन गईं। फिल्हाल, कार्तिक आर्यन सिंगल है और वह लगातार बॉलीवुड को ब्लॉकबस्टर फिल्में दे रहे हैं।
Published on:
22 Nov 2024 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
