अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों के बीच उम्र का फासला काफी ज्यादा है। हर किसी को लगता है कि यही वजह है जो दोनों ने शादी तक बात पहुंचने के बाद भी सब खत्म कर दिया। अब ऐसे में अर्जुन ने अपने डर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने स्क्रीन के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि उनका सबसे बड़ा डर अपनो को खोने का है। उन्होंने कहा, "हर किसी का अपना डर होता है। मेरे लिए, यह मेरे अपनों को खोना होगा। मैंने जिंदगी में बहुत कुठ झेला है, इसलिए मैं और किसी को नहीं खोना चाहता। यह समय-समय पर मेरे व्यवहार में भी दिखाई देता है। अन्यथा, मैं काफी निडर हूं।” अर्जुन के इस बयान को फैंस मलाइका से जोड़ रहे हैं।