
Kartik Aaryan
बॉलीवुड हैंडसम एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'लुका छुपी' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस मूवी में उनके अपोजिट कृति सेनन लीड रोल में हैं। लिव-इन रिलेशन पर बनी इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स आॅफिस पर 7.50 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है। हाल ही में कार्तिक ने अपनी मां को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।
एक्टर ने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब उनकी फिल्म का एक सीन को देखकर उनकी मां रोने लगी थीं। दरअसल, ये कार्तिक के डेब्यू फिल्म के दौरान की बात है। बता दें कि जब कार्तिक की मां ने उनकी फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में किसिंग सीन दिया था। उसे देखर उनकी मां इतना परेशान हो गई थी वह रोने लगी थी। मां ही नहीं उनकी नानी भी किसिंग सीन से बहुत नाराज थी। एक तो मैंने मेरी पढ़ाई छोड़ दी थी और दूसरा मैं स्क्रीन पर ऐसे सीन दे रहा था। ये सभी बातें मेरे घरवालों को परेशान कर रहा था।
वहीं हाल ही में कार्तिक ने एक और बात का खुलासा किया। 'लुका छुपी' के प्रमोशन के दौरान उनसे पूछा गया कि वह परिणीति चोपड़ा, सारा अली खान, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया में से किसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहना चाहेंगे और क्यों रहना चाहेंगे? इस सवाल का जवाब कार्तिक ने बड़े ही जोश के साथ दिया। उन्होंने कहा, 'मैं सारा अली खान के साथ लिव-इन रिलेशन में रहना चाहूंगा क्योंकि हमारी कॉफी डेट पहले से ही पेंडिंग है। हम दोनों एक-दूसरे को घर पर कॉफी डेट के दौरान एक्सप्लोर कर सकते हैं।'
Published on:
02 Mar 2019 02:38 pm
