16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणबीर कपूर से होने लगी है कार्तिक आर्यन को जलन, भरी मीडिया में कह डाली ये बात…

'सोनू की टीटू की स्वीटी' सुपरहिट होने के साथ ही कार्तिक को बैक-टू-बैक फिल्में मिलती जा रही है। हाल में उनकी फिल्म 'लुका छुपी' रिलीज हुई जिसे दर्शकों ने काफी पंसद किया।
2 min read
Google source verification
kartik aryaan

kartik aryaan

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के सितारें इन दिनों बुलंदियों पर हैं। 'सोनू की टीटू की स्वीटी' सुपरहिट होने के साथ ही उन्हें बैक-टू-बैक फिल्में मिलती जा रही है। कुछ समय पहले उनकी फिल्म 'लुका छुपी' रिलीज हुई जिसे दर्शकों ने काफी पंसद किया। हाल में फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान कार्तिक ने मीडिया से बातचीत की।

पार्टी में कार्तिक ने फिल्म की सक्सेस के बारे में बात करते हुए कहा, 'फिल्म जगत में अपनी पसंद के बारे में अधिक सावधान रहने की जरूरत हैं।' इतना ही नहीं इस दौरान कार्तिक ने रणबीर कपूर के बारे में भी बात की और कहा कि, 'बॉलीवुड में रणबीर कपूर ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिल्मों से मुझे ईर्ष्या होती है।' कार्तिक ने इसके बाद अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, 'इन दिनों मेरे फिल्मी सफर काफी कठिन था क्योंकि 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की बड़ी सफलता के बाद बहुत दबाव की स्थिति थी। लोग इंतजार कर रहे थे कि मैं आगे क्या करने जा रहा हूं। ऐसे में फैंस को मुझसे कुछ करना की उम्मीद थी। फिल्म 'लुका छुपी' दर्शको काफी पसंद आ रही हैं। यह मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है।'

कार्तिक ने आगे बताया, 'मेरा अतीत बहुत सारे उतार-चढ़ावों से भरा था। यह काफी कठिन यात्रा रही है। मुझे यहां तक पहुंचने में सात साल लग गए। लेकिन शुक्र है कि मैंने कभी ध्यान या धैर्य नहीं खोया और मैं अपने लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत करता रहा। आज नतीजा सबके सामने है। मैं अपने वर्तमान से खुश हूं। लेकिन मुझे पता है कि आगे से यह और मुश्किल होने वाला है क्योंकि अब मुझे कुछ उम्मीदें पूरी करनी हैं। मुझे अब और कड़ी मेहनत करनी होगी और अपनी पसंद के साथ अधिक सावधान रहना होगा। '

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग