18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन बनीं कटरीना कैफ, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

बात करें कटरीना की फिल्मों की तो वो सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं। फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।

2 min read
Google source verification
katrima_kaif_bride_.jpeg

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया (Social Media) पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। अब कटरीना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कटरीना कैफ दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं और काफी खूबसूरत लग रही हैं। इतना ही नहीं कटरीना को इन तस्वीरों में ताश भी खेलते हुए देखा जा सकता है।

View this post on Instagram

🎥on set shenanigans .....🧮

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम (Katrina Kaif Instagram) पर ये फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ कहीं सेट पर नजर आ रही हैं। उनके साथ उनके कुछ दोस्त भी मौजूद हैं और पीछे एक वैनिटी वैन खड़ी है। फोटो में कटरीना समेत उनके सारे दोस्त ताश खेलते दिख रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए कटरीना ने कैप्शन में लिखा- 'on set shenanigans'।

वहीं बात करें कटरीना की फिल्मों की तो वो सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं। फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा कटरीना कैफ जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं खबरों की मानें तो कैटरीना इस फिल्म में एक डॉक्टर के रोल में नजर आ सकती हैं।

View this post on Instagram

BTS filmfare

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on