सलमान खान के भांजे का डेब्यू म्यूजिक वीडियो 'पार्टी फीवर' रिलीज हो गया है। इस वीडियो में सलमान खान भी नजर आए हैं। 'पार्टी फीवर' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर लोग भर-भर के प्यार जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच कैटरीना कैफ ने भी अयान अग्निहोत्री के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए तारीफ की है। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर किया और पूरी टीम को इस गाने की बधाई दी और लिखा, "बधाई हो अयान, ये शानदार है।"