
कैटरीना कैफ विक्की कौशल
करवाचौथ कल यानी 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर सोनाक्षी सिन्हा समेत कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी। इस बीच कैटरीना कैफ के फर्स्ट करवाचौथ का एक्सपीरियंस फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी हालत खराब हो गई थी। शाम होते-होते कैटरीना कैफ का सब्र का बांध टूट गया था और भूख की वजह से उनका पारा हाई हो गया था। इसका खुलासा विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में किया था। आइए पूरा मजेदार किस्सा आपको बताते हैं।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 2021 में शादी की थी, जिसके बाद जब उनका फर्स्ट करवाचौथ आया तो उन्होंने विक्की के लिए व्रत रखा। यहां तक कि विक्की ने भी कैट के लिए करवाचौथ पर व्रत रखा था, जो एक्ट्रेस को सबसे प्यारी चीज लगी थी। विक्की कौशल ने एक बार कैटरीना कैफ के पहले करवाचौथ का एक्सपीरियंस शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि व्रत के दौरान कैटरीना बार-बार गूगल से चंद्रमा का अपडेट ले रही थीं, जिसके मुताबिक 8:30 बजे चांद निकल जाना चाहिए था।
विक्की ने आगे कहा, "मैंने कैटरीना को बोला कि गूगल चांद निकलने का सही समय नहीं बता पाएगा। चांद जब चाहेगा तभी आएगा। इसके बाद जब गूगल के अपडेट के मुताबिक, चांद नहीं निकला तो कैटरीना बोलीं कि ये नहीं आया अभी तक। 8:30 बजे तक कैटरीना शांत थीं, लेकिन जैसे ही 8:30 बज गए और चांद नहीं निकला उसके बाद उनका पारा हाई हो गया था और वह बोलीं कि अब मुझे भूख लग रही है।"
बता दें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर, 2021 राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवारा में शादी की थी। दोनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं।
Updated on:
19 Oct 2024, 2:16 PM IST
Published on:
19 Oct 2024, 2:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.