
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म
Sunny Deol Birthday New Movie Announce: सनी देओल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जाट' से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए इसका फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया है। इसे देखकर सनी देओल के फैंस कह रहे हैं कि पाजी एक बार फिर गदर मचाने के लिए तैयार हैं।
सनी देओल ने जन्मदिन पर अपनी साउथ फिल्म 'जाट' के बारे में जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर इसका पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक हाथ में वह बड़ा-सा सीलिंग फैन लिए दिख रहे हैं। इसके साथ सनी देओल ने लिखा कि धमाकेदार एक्शन के लिए तैयार रहें। सनी देओल के इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। एक यूजर ने लिखा, 'पोस्टर हो तो ऐसा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'फिर गदर मचाने के लिए तैयार हैं पाजी। एक्शन का असली हीरो वापस आ गया है।'
सनी देओल की फिल्म जाट अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हो सकती है। अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इस फिल्म को गोपीचंद मालिनेनी डायरेक्टर कर रहे हैं, जिसमें सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयानी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
Updated on:
19 Oct 2024, 1:50 PM IST
Published on:
19 Oct 2024, 1:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.