
katrina kaif
बॉलीवुड में 'बार्बी गर्ल' के नाम से पहचाने जाने वाली एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ( Karina Kiaf ) ने वर्ष 2003 में फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हॉगकॉग में जन्मी कैटरीना ( Katrina Kaif ) को बॉलीवुड में दबंग स्टार ( Salmna Khan) का खूब साथ मिला है।
View this post on InstagramA post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
अभिनेत्री पिछले 16 सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय है और बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। कैटरीना की जोड़ी को सलमान और अक्षय के साथ उनके फैंस ने खूब पसंद किया है। उन्होंने सलमान के साथ 'भारत', 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर' और 'युवराज' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।
View this post on InstagramWe’re not sure what it is either .... we ll let u know when we do 🤔🍴🥣 #happyworldsiblingday @isakaif
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
लॉकडाउन के बीच दिखीं के घर की झलक
कैटरीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लॉकडाउन के बीच उन्होंने घर पर रहते अपने कामकाज के फोटो और वीडियो खूब शेयर किए हैं। किसी वीडियो वे झाड़ू लगाती नजर आई तो किसी में बर्तन धोती। हाल ही अभिनेत्री अपने घर के अंदर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दिख रहा है कि उनके घर के अंदर खूबसूरत सीढ़िया बनी हैं।
घर की दीवारों की सजावट और फर्नीचर पॉप आर्ट से प्रेरित हैं। इन तस्वीरों में कैटरीना ने अपने ड्राइंग रूम से लेकर बेडरूम और बाथरूम तक की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैटरीना ने अपने घर को काफी खूबसूरती से सजाया है।
इतने करोड़ रुपए की प्रोपर्टी की है मालकिन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना कैफ 45 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। उन्होंने ये पैसे अपनी सफल फिल्मों और एडवरटाइजमेंट से कमाया है। कैट मुंबई के अंधेरी वेस्ट में वीआईपी प्लाजा के पास मौर्या हाउस में रहती हैं। बात करें उनकी लग्जरी कारों की तो कैटरीना के पास दो ऑडी कारें हैं। एक क्यू7 और क्यू 3। आने वाले दिनों में कैटरीना और अच्छे खासे पैसे कमाएंगी क्योंकि अभी वे यंग और उनका बॉलीवुड कॅरियर काफी बाकी है।
एक समय हो गई थी फ्लॉप
बात करें कैटरीना कैफ के कॅरियर ग्राफ की तो हिट और फ्लॉप से मिलाजुला रहा है। एक समय था जब रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। उस दौरान कैटरीना कई फ्लॉप फिल्में दी। आखिर रणबीर से ब्रेकअप के बाद कैटरीना ने फिर से सलमान का दामन थामा और एक के बाद एक हिट फिल्में देखकर अपनी गाड़ी को पटरी ले आईं।
Updated on:
07 Jun 2020 11:55 am
Published on:
07 Jun 2020 11:47 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
