
नई दिल्ली: लॉकडाउन के चलते कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी बहन इसाबेल की कंपनी एंजॉय कर रही हैं। दोनों इस वक्त एक साथ क्वारंटीन में है। इस बीच कटरीना अपनी बहन के साथ मस्ती करते हुए वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। कभी वह अपनी बहन इसाबेल के साथ खाना बना रही होती हैं। तो कभी कटरीना झाड़ू लगा रही होती हैं और उनकी बहन उनकी वीडियो बनाती हैं। दोनों इस तरह मस्ती करते हुए अपना वक्त गुजार रही हैं। वहीं अब हाल ही में कटरीना और इसाबेल की एक सेल्फी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही है।
कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह सेल्फी ले रही हैं और पीछे उनकी बहन इसाबेल भी नजर आ रही हैं। दोनों बहनें बिना मेकअप के भी काफी प्रिटी लग रही हैं। कटरीना द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर अब तक 15 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
View this post on InstagramHappy Saturday 💛......... or as we now call it just “ day”🏠🌟☺️
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
आपको बता दें कि कटरीना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कटरीना ने एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वह अपनी बहन के साथ खाना बना रही थीं। हालांकि वो जो बनाना चाह रही थी वो बन नहीं पाया। तभी तो कटरीना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- 'हमें खुद नहीं पता कि यह क्या बना है।'
View this post on InstagramWe’re not sure what it is either .... we ll let u know when we do 🤔🍴🥣 #happyworldsiblingday @isakaif
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
Published on:
18 Apr 2020 03:10 pm
