अक्षय कुमार-परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म को दर्शकों से लेकर फिल्म क्रिटिक्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। खास तौर पर मूवी के एक्शन सीन्स काफी पंसद किए जा रहे हैं। ऐसी भी चर्चा है कि अगर ‘केसरी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इसी रफ्तार से आगे बढ़ता रहा तो यह फिल्म साल की सबसे बड़ी मूवी भी बन सकती है।
फिल्म की कहानी 1897 में लड़ी गई सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई में 21 सिख जवानों ने 10 हजार अफगानी सैनिकों का मुकाबला किया था। अंत में सभी जवान शहीद हो गए लेकिन उन्होंने दुश्मनों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।